देश की खबरें | प्रेस की आजादी पर रोक लगाने वाली सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन चैनल और दो मलयालम टीवी चैनलों के पत्रकारों के खिलाफ हालिया कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार प्रेस की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करती है या उसे प्रतिबंधित करती है वह लोकतंत्र के लिये “अपमान” और “खतरा” है।

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई केरल में विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन चैनल और दो मलयालम टीवी चैनलों के पत्रकारों के खिलाफ हालिया कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार प्रेस की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करती है या उसे प्रतिबंधित करती है वह लोकतंत्र के लिये “अपमान” और “खतरा” है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार उन मीडिया घरानों या पत्रकारों के प्रति “द्वेष” रखती है जो उसकी आलोचना करते हैं और मौका मिलने पर “बदला” लेते हैं।

केपीसीसी प्रमुख ने कहा, “यह केरल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की निम्न स्तरीय राजनीति है। ऐसा रुख निंदनीय है।” उन्होंने घोषणा की कि पार्टी द्वारा एक “मीडिया फ्रीडम मीट” (मीडिया स्वतंत्रता बैठक) आयोजित की जाएगी और उसके तहत 26 जुलाई को पुलिस थानों तक मार्च आयोजित किया जाएगा।

तिरुवनंतपुरम स्थित ऑनलाइन समाचार चैनल - ‘मरुनादन मलयाली’ - और उसके कर्मचारियों के खिलाफ हालिया पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए सुधाकरन ने कहा कि बल ने “हमलावरों” की तरह काम किया।

उन्होंने कहा, “वे कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन वे हमलावर के रूप में कार्य नहीं कर सकते। उन्हें कुछ शालीनता या पेशेवर अंदाज दिखाने की जरूरत है और मीडिया के खिलाफ कार्रवाई करते समय उचित प्रक्रिया या प्रणाली का पालन करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मीडिया की आजादी पर रोक लगाने वाली सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा है। ऐसी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी