देश की खबरें | गोविंद, सुमित और अनंत को थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी में स्वर्ण, भारत ने 10 पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजों गोविंद साहनी (48 किग्रा), अनंत प्रह्लाद चोपाडे (54 किग्रा) और सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को फुकेट में थाईलैंड ओपन के अपने अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय मुक्केबाजों गोविंद साहनी (48 किग्रा), अनंत प्रह्लाद चोपाडे (54 किग्रा) और सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को फुकेट में थाईलैंड ओपन के अपने अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

गत राष्ट्रीय चैंपियन गोविंद और सुमित दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने अपने दमदार मुक्कों से तीनों दौर में दबदबा बनाते हुए 5-0 के समान अंतर से जीत दर्ज की। गोविंद ने स्थानीय दावेदार नटहाफोन थुआमचेरोन को जबकि सुमित ने पीतापत यीसुंगनियोन को हराया।

अनंत ने आक्रामकता और रक्षण का अच्छा मिश्रण करते हुए थाईलैंड के ही रितियामोन सेइंगसवांग को सर्वसम्मत फैसले से हराया।

अमित पंघाल (52 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा) और आशीष कुमार (81 किग्रा) को हालांकि फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल को फिलिपीन्स के रोगेन लेडन के खिलाफ बेहद कड़े मुकाबले में खंडित फैसले में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दोनों मुक्केबाजों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारत के 26 साल के पंघाल ने पहला दौर जीता लेकिन लेडन अगले दो दौर जीतकर मुकाबला अपने नाम करने में सफल रहे।

पुरुष 81 किग्रा वर्ग में पिछले सत्र में 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष को कजाखस्तान के नुरबेक ओरालबे के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

वरिंदर को भी स्थानीय मुक्केबाज खुनातिप पिदनुच के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ मोनिका को भी कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद स्थानीय मुक्केबाज चुटामस राक्सा के खिलाफ 0-5 की हार के साथ रजत पदक मिला।

टूर्नामेंट के पिछले सत्र में भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल आठ पदक जीते थे। इस प्रदर्शन में सुधार करते हुए भारत ने इस बार तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक से 10 पदक जीते।

शुक्रवार को मनीषा (57 किग्रा), पूजा (69 किग्रा) और भाग्यवती कचारी (75 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता को दो हजार डॉलर जबकि रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमश: एक हजार डॉलर और 500 डॉलर मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\