देश की खबरें | राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास करार दिया।

लखनऊ, 20 फरवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास करार दिया।

बसपा प्रमुख ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के करीब तीन घंटे बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज माननीय राज्यपाल का अभिभाषण लोगों को त्रस्‍त करती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन एवं अशान्त माहौल आदि के खास मामलों में सरकार द्वारा अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास। कुल मिलाकर जनता को काफी मायूस करने वाला।''

मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''उप्र में सत्ता भोगी तत्वों को छोड़कर, सरकारी दावों के विपरीत, आज हर वर्ग, समाज एवं समुदाय सरकार की संकीर्ण तथा द्वेषपूर्ण नीतियों एवं कार्यकलापों का भुक्तभोगी है तथा उससे पीड़ित एवं दुःखी है। लोगों को उनका हक एवं इंसाफ नहीं मिल पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।''

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा।

पटेल ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन, सुरक्षा एवं विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति कत्तई बर्दाश्त नहीं की नीति के साथ शांति एवं सद्भाव का वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी का सिर्फ एक विधायक है।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज