पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित
सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता इस्माइल ने कहा कि वह संक्रमण को मात देने के लिए तैयार हैं ।
कराची, 28 अप्रैल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस्माइल प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी सहयोगी हैं ।
सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता इस्माइल ने कहा कि वह संक्रमण को मात देने के लिए तैयार हैं ।
उन्होंने सोमवार देर रात ट्वीट में कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं...अल्लाह हमें इस महामारी से लड़ने की ताकत दे। ’’
प्रधानमंत्री खान और उनकी पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्वनर के जल्द ठीक होने की कामना की है ।
विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि गवर्नर के बारे में खबर जानकर उन्हें धक्का लगा है । उन्होंने गवर्नर के जल्द ठीक होने की कामना की है।
गवर्नर इस्माइल ने ट्विटर पर हर किसी का शुक्रिया अदा किया । उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ठीक होने की कामना व्यक्त करने के लिए कैबिनेट के सारे सदस्यों, दोस्तों, परिवार के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी हालत ठीक है। ’’
गवर्नर इस्माइल फिलहाल पृथक-वास में हैं ।
संक्रमण की पुष्टि होने के पहले 10 दिन गवर्नर का काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था । इस दौरान वह कई लोगों से मिले थे और कई बैठकों में भी शामिल हुए थे ।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 14,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

