देश की खबरें | मप्र के राज्यपाल लाल जी टंडन वेंटिलेटर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर पर हैं।

जियो

लखनऊ, 16 जून सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर पर हैं।

मेंदाता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर ने मंगलवार को कहा, ‘‘वह (टंडन) कल से वेंटिलेटर पर हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे का सभी कैबिनेट मंत्रियों से अच्छा समन्वय, कोई नहीं है नाखुश.

टंडन (85) को 11 जून की सुबह सांस लेने में दिक्कत, पेशाब करने में परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी अपने विधायकों को करेगी होटल में शिफ्ट, सूबे के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताई ये वजह.

अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के कारण उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया।

बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और यकृत में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\