देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल ने बम धमाके में मंत्री के घायल होने की एनआईए जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुर्शिदाबाद में एक रेलवे स्टेशन पर हुए उस बम धमाके की जांच एनआईए से कराने की मांग की, जिसमें राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन और कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे।

कोलकाता, 18 फरवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुर्शिदाबाद में एक रेलवे स्टेशन पर हुए उस बम धमाके की जांच एनआईए से कराने की मांग की, जिसमें राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन और कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे।

प्रदेश के श्रम मंत्री को आज शाम यहां एक अस्पताल में देखने पहुंचे राज्यपाल ने वारदात की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना की बेहद “विशेषज्ञ जांच” किये जाने की आवश्यकता है।

धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि इसमें राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच कराए जाने की संभावना है, जिसके पास इस मामले को देखने के लिये जरूरी विशेषज्ञता है।”

इस वारदात को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और नृशंस करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का याद दिलाती है कि हिंसा समाधान नहीं है और इसका समाज में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा, “इस तरह की वारदात हमारे समाज के लिये शर्म की बात है और मैं समझता हूं कि प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल गठित कर दिया है।” राज्यपाल ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य में बढ़ती हिंसा चिंता का विषय है।

इसबीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाम को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की, जो एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चली।

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की “जिससे हमें राज्य में बनते परिदृश्य की पूरी तस्वीर पता चले।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\