देश की खबरें | पासवान के निधन पर राज्यपाल फागू, नीतीश ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, आठ अक्टूबर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रेल सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के केन्द्रीय मंत्री के रूप में, अपनी प्रतिभा, योग्यता, कर्तव्य परायणता एवं अनुभव के बल पर देश एवं समाज की अप्रतीम सेवा की। वह समाज के प्रत्येक वर्ग में काफी लोकप्रिय राजनेता रहे तथा गरीबों एवं वंचितों की सेवा में आजीवन लगे रहे। उनके निधन से संपूर्ण देश व समाज, विशेषकर बिहार राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: प्रधानमंत्री मोदी बोले-कैबिनेट बैठकों में राम विलास पासवान का हस्तक्षेप बहुत व्यावहारिक होता था.

राज्यपाल ने दिवंगत नेता पासवान की आत्मा को चिर शांति तथा शोक-संतप्त उनके सभी परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासवान को लोकप्रिय राजनेता बताते हुए उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर थे। वह प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, मजबूत संगठनकर्ता और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे पहली बार 1969 में बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 1977 में पहली बार हाजीपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

उन्होंने रामविलास पासवान से अपने आत्मीय संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि उनसे हमारा बेहद पुराना रिश्ता था। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिये एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने पासवान के निधन को बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुशील ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पासवान से उनका 30 वर्षों से ज्यादा का साथ-सम्पर्क रहा है। वे जिस भी विभाग के मंत्री रहे अपनी अमिट छाप छोड़ी और हमेशा पूरे देश और बिहार के लिए काम किया। उनके योगदान को बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती है।

उन्होंने कहा कि पासवान एक ऐसे दलित नेता थे जो हमेशा समाज के सभी वर्गों से समन्वय और तालमेल बैठा कर अपनी राजनीति करते रहे। इसी वजह से दलितों, पिछड़ों के साथ सवर्णों का भी उन्हें हमेशा साथ मिला।

सुशील ने कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके सभी समर्थकों, शुभचिंतकों को धैर्य प्रदान करें।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ''रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।''

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पासवान के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश के स्थापित राजनेता थे ।

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि वह हम सब के लिए अभिभावक समान थे । ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दें। परिजनों एवं शुभचिन्तकों को इस शोक की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू