देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओणम की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने रविवार को केरल के लोगों को सोमवार को मनाए जाने वाले ओणम उत्सव की बधाई दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 30 अगस्त तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने रविवार को केरल के लोगों को सोमवार को मनाए जाने वाले ओणम उत्सव की बधाई दी।

पुरोहित ने कहा, ‘‘ओणम के शुभ अवसर पर मैं तमिलनाडु और पूरी दुनिया में रह रहे मलयाली भाई-बहनों को हृदय से बधाई देता हूं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

वहीं, पलानीस्वामी ने उत्सव की शुभकामनाएं देने के साथ ही केरल के लोगों के लिए शांति एवं समृद्धि की कामना की।

द्रमुख अध्यक्ष एमके स्टालिन, पीएमके संस्थापक एस रामदास ने भी मलयाली लोगों को ओणम की बधाई दी।

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया आरोप, कहा- NDA सरकार कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्या से निपटने को लेकर चिंतित नहीं.

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मंत्रियों और विधायकों ने भी लोगों को ओणम की बधाई दी।

किरण बेदी ने इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर घरों में ही सुरक्षित रहकर त्योहार मनाने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\