कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल पत्रकारों को सहयोग करें सरकारें : डब्ल्यूएपीसी
विभिन्न देशों के प्रेस परिषदों के सामूहिक संगठन डब्ल्यूएपीसी ने रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जिसका विषय था ‘कोरोना वायरस महामारी से पहले और बाद की मीडिया।’
नयी दिल्ली, चार मई वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ प्रेस काउंसिल्स (डब्ल्यूएपीसी) ने मीडियाकर्मियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के बारे में खबर चलाने में सावधानी बरतें और सरकारों से महामारी के खिलाफ ‘‘लड़ाई’’ में शामिल पत्रकारों को सभी तरह का सहयोग मुहैया कराने का आह्वान किया है।
विभिन्न देशों के प्रेस परिषदों के सामूहिक संगठन डब्ल्यूएपीसी ने रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जिसका विषय था ‘कोरोना वायरस महामारी से पहले और बाद की मीडिया।’
एक बयान में बताया गया कि डब्ल्यूएपीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर सूले अकेर ने मीडियाकर्मियों को सलाह दी कि सतर्क रहें और बीमारी के बारे में सही खबरों का प्रसारण करें।
डब्ल्यूएपीसी के महासचिव और नेपाल प्रेस परिषद् के अध्यक्ष किशोर श्रेष्ठ ने अपने देश में परिषद् द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया।
उन्होंने सभी सरकारों से अपील की कि वायरस के खिलाफ सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों की तरह ‘‘लड़ाई’’ लड़ रहे पत्रकारों की भी सहायता की जाए।
सम्मेलन में उत्तरी साइप्रस, तुर्की, नेपाल, अजरबैजान, भारत, तंजानिया, केन्या, इराक, कोसोवो और कई अन्य देशों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन के समापन में अकेर ने कहा कि सूचना का स्वतंत्र एवं निर्बाध प्रवाह सीमाओं तक बंधा हुआ नहीं होना चाहिए और इसकी जरूरत वैश्विक स्तर पर महसूस की जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है ताकि प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

