जरुरी जानकारी | सरकार की धान खरीद 2021-22 के सत्र में अबतक 741.62 लाख टन पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने चालू विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 741.62 लाख टन धान की खरीद की है।
नयी दिल्ली, 28 मार्च केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने चालू विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 741.62 लाख टन धान की खरीद की है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अबतक लगभग 105.14 लाख किसान 1,45,358.13 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।’’
चालू विपणन वर्ष 2021-22 में 27 मार्च तक 741.62 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।
अबतक की गई कुल खरीद में से चालू विपणन वर्ष के 27 मार्च तक, अधिकतम 187.28 लाख टन धान पंजाब से, 92.01 लाख टन छत्तीसगढ़ से, 70.22 लाख टन तेलंगाना से, 55.30 लाख टन हरियाणा से और 66.53 लाख टन उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है।
धान विपणन का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है और सितंबर तक चलता है।
विपणन सत्र 2020-21 के दौरान, सरकार ने 1,69,133.26 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर 895.83 लाख टन धान की खरीद की थी।
सरकार, सरकारी उपक्रम- भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ-साथ राज्य एजेंसियों के माध्यम से खरीद कार्य करती है।
सरकार किसानों की सुरक्षा के लिए एमएसपी मूल्य के साथ बड़े पैमाने पर धान और गेहूं खरीदती है और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत खरीदे गए अनाज का पंजीकृत गरीब लाभार्थियों को अत्यधिक रियायती दरों पर राशन की दुकानों के माध्यम से वितरण करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

