देश की खबरें | तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

मंत्रालय ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालंपियन को 10 लाख रूपये, रजत पदक जीतने वाले को आठ लाख रूपये और कांस्य पदक जीतने वाले को पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को तोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वह भारतीय पैरालंपिक दल के बाकी खिलाड़ियों और कोच को भी सम्मानित करेंगे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी उनके साथ होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने तोक्यो पैरालंपिक की नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिये सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल भेजा था।

इसके अनुसार, ‘‘भारतीय पैरालंपियन खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\