देश की खबरें | कोविड-19 के मद्देनजर बेहद कड़े कदम उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री
जियो

पुडुचेरी, 20 जून केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि की पृष्ठभूमि में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बेहद कठोर कदम उठाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 52 नए मामले आए हैं, जो बहुत ज्यादा हैं।

यह भी पढ़े | Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी.

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीजों को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते हैं और रविवार को प्राधिकरण की बैठक में कठोर कदमों को लेकर फैसला होगा।’’

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लोग भी पुडुचेरी आ रहे हैं, लेकिन अब हमने उनसे कहा है कि वे केन्द्र शासित प्रदेश से दूरी बनाकर रखें। गौरतलब है कि तमिलनाडु में बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के लिखदी पोरा इलाके में एनकाउंटर शुरू, पुलिस और सेना के जवान दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब : 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी चीजों का ख्याल रखते हुए बैठक में बेहद कठोर कार्य योजना तैयार करेंगे और लोगों को इन दिक्कतों को झेलना होगा।’’

उन्होंने कहा कि लोगों की मास्क पहनने में आनाकानी और दो गज की दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन नहीं करना चिंता का विषय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)