जरुरी जानकारी | एलआईसी में अल्पांश हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में और हिस्सेदारी बेचने पर काम कर रही है। विनिवेश विभाग इस लेन-देन की बारीकियों पर काम करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में और हिस्सेदारी बेचने पर काम कर रही है। विनिवेश विभाग इस लेन-देन की बारीकियों पर काम करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकार के पास वर्तमान में एलआईसी में 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसने मई, 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 902-949 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे पर 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। इस शेयर बिक्री से सरकार को लगभग 21,000 करोड़ रुपये मिले थे।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) मार्ग के माध्यम से एलआईसी में आगे शेयर बिक्री के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और इस पर चर्चा अभी शुरुआती चरण में है।
एक सूत्र ने कहा, “बाजार की स्थिति को देखना और हिस्सेदारी बिक्री को अंतिम रूप देना विनिवेश विभाग पर निर्भर है।”
सरकार को 16 मई, 2027 तक अनिवार्य 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता की जरूरत को पूरा करने के लिए एलआईसी में 6.5 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचने की जरूरत है।
सूत्र ने बताया कि हिस्सेदारी बिक्री की मात्रा, कीमत और समय पर फैसला आने वाले समय में किया जाएगा।
एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.85 लाख करोड़ रुपये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

