देश की खबरें | सरकार केंद्रीय मंत्रियों की नियमित जम्मू कश्मीर यात्राओं की प्रक्रिया बहाल करेगी : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार की योजना मंत्रियों द्वारा जम्मू कश्मीर की नियमित यात्राओं की प्रक्रिया को बहाल करने की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार की योजना मंत्रियों द्वारा जम्मू कश्मीर की नियमित यात्राओं की प्रक्रिया को बहाल करने की है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक बैठक में सिंह ने जिक्र किया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी हस्तक्षेप और सलाह पर शुरू की गयी थी और कोविड​​-19 महामारी के दूर होते ही यह प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi On PM’s ‘Mann ki Baat’: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- काश कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती.

मनोज सिन्हा अभी राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि जनवरी में दो सप्ताह के भीतर 36 मंत्रियों की केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा के अनुभव अत्यंत संतुष्टिदायक साबित हुए और स्थानीय आबादी में उम्मीदें पैदा हुयीं।

यह भी पढ़े | Delhi: उत्तरी दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर ने प्रेमिका को मारी गोली, पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया.

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने सिन्हा के साथ केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्री ने सिन्हा को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा शुरू एक अहम पहल के बारे में भी अवगत कराया जिसके तहत जम्मू क्षेत्र में तीन बांस ‘कलस्टरों’ की स्थापना की जाएगी और उनमें अगरबत्ती, चारकोल, टोकरियों आदि का उत्पादन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\