देश की खबरें | विदेश में रोजगार के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को श्रम एवं रोजगार विभाग को विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए यहां एक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए।

शिमला, तीन जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को श्रम एवं रोजगार विभाग को विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए यहां एक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मंच पर उम्मीदवारों का व्यापक डेटा संकलित किया जाएगा, जिससे विदेशों में नौकरी हासिल करते समय बेहतर पारदर्शिता, पहुंच और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने विभाग को राज्य के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) का डेटा विकसित करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए केरल और तेलंगाना के विदेशी रोजगार मॉडल का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विदेश जाकर रोजगार करने वालों की दर सबसे अधिक केरल में है, जहां प्रति एक हजार में से 57.94 व्यक्ति विदेश में काम कर रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह संख्या प्रति एक हजार पर केवल 5.36 है।

सुक्खू ने कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (एचपीएसईडीसी) को पंजीकृत भर्ती एजेंसी के रूप में लाइसेंस प्राप्त हो गया है। उन्होंने एचपीएसईडीसी को अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाने के लिए प्रमाणित प्रशिक्षण एजेंसियों के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य से लगभग 10 हजार युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं।

उन्होंने कहा कि 2023-24 में विदेशों में काम कर रहे हिमाचलियों ने विदेशों से कुल 2,030 करोड़ रुपये भेजे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान