देश की खबरें | सरकार न्यायिक नियुक्तियों को लेकर समयसीमा का पालन करेगी : एजी वेंकटरमणि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि वह संवैधानिक अदालत के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा भेजे गये नामों पर विचार के लिए समय-सीमा का पालन करेगी।

नयी दिल्ली, 06 जनवरी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि वह संवैधानिक अदालत के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा भेजे गये नामों पर विचार के लिए समय-सीमा का पालन करेगी।

इसने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि कॉलेजियम की ओर से भेजे गये 44 नामों पर दो-तीन दिन के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा।

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि ने शीर्ष अदालत को बताया कि उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम की ओर से सरकार को भेजे गये 104 नामों में से 44 पर इस सप्ताहांत निर्णय ले लिया जाएगा और इसकी सूची शीर्ष अदालत को भेज दी जाएगी।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ ने कॉलेजियम द्वारा भेजे गये उन पांच नामों की स्थिति के बारे में भी वेंकटरमणि से जानना चाहा, जिन्हें शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया जाना है।

अटॉर्नी जनरल ने पीठ से कहा, ‘‘श्रीमान् क्या इसे कुछ समय के लिए टाल सकेंगे? मुझे कुछ जानकारियां दी गयी हैं, लेकिन मेरा मत उस पर थोड़ा भिन्न है।’’

इसके बाद पीठ ने कहा, ‘‘जहां तक पांच न्यायाधीशों को इस अदालत में पदोन्नत करने की सिफारिश का मसला है, अटॉर्नी जनरल ने थोड़ा वक्त मांगा है क्योंकि वह इस मामले पर विचार कर रहे हैं।’’

पीठ ने कहा, ‘‘अटॉर्नी जनरल ने निवेदन किया है कि उन्हें यह निर्देश है कि सरकार संबंधित फैसले में उल्लेखित समय-सीमा का पालन करेगी। उन्होंने दलील दी है कि उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम की ओर से भेजे गये 104 नामों में से 44 पर निर्णय लिये जाने की और इस सप्ताहांत शीर्ष अदालत को भेजे जाने की संभावना है।’’

शीर्ष अदालत ने इसके बाद मामले की सुनवाई तीन फरवरी के लिए स्थगित कर दी। न्यायालय संवैधानिक अदालतों में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए कॉलेजियम द्वारा भेजे गये नामों पर निर्णय लेने में कथित तौर पर केंद्र सरकार की ओर से की जाने वाली देरी के मामले में सुनवाई कर रहा था।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पिछले माह पांच न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की सरकार से सिफारिश की थी। इनमें राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के नाम भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज