जरुरी जानकारी | सरकार मोटे अनाज का उत्पादन, खपत बढ़ाने का प्रयास कर रही: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मोटा अनाज के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मोटा अनाज के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में 'मोटा अनाज अनुभव केंद्र (एमईसी)' का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

सहकारी संस्था, नाफेड ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से मोटा अनाज के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और आम जनता के बीच इसे अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए इस केंद्र की स्थापना की। इस मौके पर कृषि सचिव मनोज आहूजा और नाफेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) राजबीर सिंह मौजूद थे।

तोमर ने कहा, ‘‘हम देश में मोटे अनाज के उत्पादन, उपज, प्रसंस्करण और खपत को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मोटा अनाज के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं क्योंकि यह पौष्टिक है।

तोमर ने कहा कि मोटा अनाज जलवायु के अनुकूल है और इसे कम पानी और उर्वरकों तथा कीटनाशकों के न्यूनतम उपयोग के साथ उगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मोटा अनाज के उत्पादन में वृद्धि से किसानों, विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

तोमर ने कहा कि बड़ी संख्या में स्टार्टअप मोटा अनाज के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भोजन की थाली में मोटे अनाज का महत्व समय के साथ कम हो गया है।

सरकार मोटे अनाज को किसानों, पर्यावरण और उपभोक्ताओं के लिए अच्छी फसल के रूप में स्थापित करने के लिए अभियान के तौर पर काम कर रही है।

देश में 170 लाख टन से अधिक मोटे अनाज का उत्पादन होता है। ज्वार, बाजरा, रागी, सावन, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू कुछ प्रमुख मोटा अनाज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज