जरुरी जानकारी | किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही सरकार : तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को छोटे किसानों के जीवन में सुधार लाने पर जोर दिया और कहा कि सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को छोटे किसानों के जीवन में सुधार लाने पर जोर दिया और कहा कि सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।

तोमर ने फिक्की सतत कृषि सम्मेलन और पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मुख्यत: एक कृषि प्रधान देश है, यह सरकार और लोगों का कर्तव्य है कि वे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाएं।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कृषि क्षेत्र पर एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और कृषि फसलों की उत्पादकता और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रही है।

तोमर ने बताया कि कुल किसानों में से 86 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी स्थितियों में सुधार की जरूरत है।’’

मंत्री ने कहा कि छोटे किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना कर रही है और एक लाख करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा कोष की भी घोषणा की है। साथ ही पशुपालन क्षेत्र के लिए भारी केंद्रीय परिव्यय वाली नई योजनाएं शुरू की गई हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को पेश करने पर भी ध्यान दे रही है। मंत्रालय ने पहले ही कृषि क्षेत्र में ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है।

सरकार जैविक और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है ताकि कृषि क्षेत्र में रसायनों का उपयोग कम हो।

तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि को लाभदायक बनाने के लिए पिछले आठ साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण अब युवा कृषि की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज