जरुरी जानकारी | सरकार दिसंबर, फरवरी में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किश्त जारी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की एक किश्त जारी करेगी और फरवरी में एक अन्य किश्त जारी की जाएगी।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की एक किश्त जारी करेगी और फरवरी में एक अन्य किश्त जारी की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2023-24 श्रृंखला-3 इस महीने 18-22 दिसंबर को खुलेगी। श्रृंखला-4 के लिए 12-16 फरवरी की तारीख तय है।

श्रृंखला-एक 19-23 जून के बीच और श्रृंखला-दो 11-15 सितंबर के बीच खुली थी।

बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, निर्दिष्ट डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों बीएसई एवं एनएसई के जरिये की जाएगी।

परंपरागत सोने की मांग कम करने और घरेलू बचत के एक हिस्से के तौर पर गोल्ड बॉन्ड की बिक्री सबसे पहले नवंबर, 2015 में शुरू की गई थी।

गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होगी लेकिन पांच साल पूरा होने पर इससे निकलने का विकल्प होगा। इस योजना के तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है जबकि अधिकतम सीमा चार किलोग्राम तक की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज