एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘चुनावी फाइनेंसरों’ से हाथ छुड़ाकर अन्नदाताओं के हाथ थामे सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने किसान संगठनों की भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि में सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अपने ‘चुनावी फाइनेंसरों’ से हाथ छुड़ाकर अन्नदाताओं के हाथ थामने चाहिए।

देश की खबरें | ‘चुनावी फाइनेंसरों’ से हाथ छुड़ाकर अन्नदाताओं के हाथ थामे सरकार: कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर कांग्रेस ने किसान संगठनों की भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि में सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अपने ‘चुनावी फाइनेंसरों’ से हाथ छुड़ाकर अन्नदाताओं के हाथ थामने चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘73 सालों में ये भी पहली बार है कि देश का पेट भरने वाला किसान पूरे देश में अनशन पर है और कितने अच्छे दिन लाएंगे, मोदी जी!’’

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी फाइनेंसरों से हाथ छुड़ा, अन्नदाताओं का हाथ थामिए, उनके आंसू पोछिए और माफ़ी मांग तीनों काले क़ानून ख़त्म करें।’’

गौरतलब है कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर सोमवार को करीब 32 किसान संगठनों के नेता केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे तथा देश के अन्य हिस्सों में कई किसानों ने इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़े | AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों से काम पर लौटने की अपील की, कोरोना संकट का दिया हवाला: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में से सिर्फ 10 फीसदी राशि जारी होने और फेसबुक की ओर से भारत में दक्षिणपंथी समूहों के खिलाफ कदम नहीं उठाए जाने का दावा करने वाली खबरों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में। कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज!’’

कांग्रेस नेता ने फेसबुक प्रकरण का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘फिर से पुष्टि हुई है कि भारत में फेसबुक पर आरएसएस-भाजपा का नियंत्रण है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).