देश की खबरें | दिल्ली में जलभराव की स्थिति पर चर्चा के लिए सरकार करेगी आपात बैठक

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित होने के मद्देनजर शहर में स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार दोपहर को एक आपात बैठक करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट के सभी मंत्री और शीर्ष अधिकारी दोपहर दो बजे सचिवालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे बारिश शुरू हुई और सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है।

दिल्लीवासियों ने जलमग्न सड़कों पर डूबे वाहनों और यातायात बाधित होने के कारण फंसी गाड़ियों की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)