कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अपील, कहा- पश्चिम एशिया में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथक वास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए.
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस (Corona Virus) संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथक वास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए.
गांधी ने ट्वीट किया, ''पश्चिम एशिया में कोविड-19 (Covid-19) के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं."
The #Covid19 crisis & shutting of businesses in the Middle East have left thousands of Indian workers in deep distress & desperate to return home. The Govt must organise flights to bring home our brothers & sisters most in need of assistance, with quarantine plans in place.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 15, 2020
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को संबोधन से पहले घेरा, कहा- लॉकडाउन से किसानों और मजदूरों को हो रही तकलीफ
उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे इन भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ किया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

