देश की खबरें | सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में डीजीसीए अधिकारी को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी कैप्टन अनिल गिल को निलंबित कर दिया। विमानन नियामक कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने पर विचार कर रहा है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर सरकार ने बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी कैप्टन अनिल गिल को निलंबित कर दिया। विमानन नियामक कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने पर विचार कर रहा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच पूरी हो गई और रिपोर्ट हाल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई।

मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, गिल को केंद्रीय सिविल सेवा नियमों की धारा 10 के तहत निलंबित कर दिया गया है। इसके तहत नियुक्ति प्राधिकारी किसी सरकारी अधिकारी को उन मामलों में निलंबित कर सकता है, जहां व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।

वर्तमान में, गिल डीजीसीए में एयरोस्पोर्ट्स निदेशालय में निदेशक हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा, ‘‘कदाचार के प्रति कतई न सहन करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति है। ऐसे किसी भी मुद्दे से हमेशा कानून के अनुसार कठोरतम तरीके से निपटा जाएंगे।’’

आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान गिल को राष्ट्रीय राजधानी में रहना होगा।

प्रारंभिक जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के मानदंडों के अनुसार की गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोप डीजीसीए विभाग में उनके कार्यकाल से संबंधित हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर, डीजीसीए ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी में फेरबदल करना और उन्हें विभिन्न केंद्रों में स्थानांतरित करना भी शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू