एजेंसी न्यूज

सरकार ने सभी वीजा निलंबित किए, ओसीआई कार्ड धारकों की यात्रा पर पाबंदी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग से एक आदेश में कहा कि उसने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा को ‘नि:शुल्क’ आधार पर बढ़ा दिया है।

सरकार ने सभी वीजा निलंबित किए, ओसीआई कार्ड धारकों की यात्रा पर पाबंदी
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिए गए सभी मौजूदा वीजा (कुछ श्रेणियों में छोड़कर) को मंगलवार को लॉकडाउन में भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद रहने तक निलंबित कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग से एक आदेश में कहा कि उसने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा को ‘नि:शुल्क’ आधार पर बढ़ा दिया है।

यह विस्तार अवधि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा शुरू होने के बाद तीस दिन की अवधि तक होगी।

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रहने तक भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारकों को दिये गए अनेक बार प्रवेश वाले आजीवन वीजा पर यात्रा भी स्थगित कर रखी है।

इसमें कहा गया है कि हालांकि पहले से भारत में रह रहे ओसीआई कार्ड धारक यहां कितने भी समय तक रह सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय संगठनों, रोगजार और परियोजना श्रेणियों को छोड़कर विदेशियों को दिये गये सभी मौजूदा वीजा तब तक निलंबित रहेंगे, जब तक सरकार भारत आने और यहां से जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर लगी रोक नहीं हटा देती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).