एजेंसी न्यूज

जेल में दलित कैदी की मौत के मामले में सरकार दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने फिरोजाबाद की जेल में एक दलित कैदी की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जेल में दलित कैदी की मौत के मामले में सरकार दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे : मायावती
Credit-Twitter X

लखनऊ, 22 जून : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने फिरोजाबाद की जेल में एक दलित कैदी की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बसपा प्रमुख ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दलित कैदी की जेल में जिस प्रकार से जान ली गई. यह बेहद दुःखद. सरकार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे.’’

मायावती ने पोस्ट में कहा, ‘‘साथ ही इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष लोगों को पुलिस तुरंत रिहा करे और उन पर दायर मुकदमे भी वापिस ले. बसपा की यह मांग.’’ फिरोजाबाद में जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ने के बाद उसे कारागार के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. यह भी पढ़ें : Thane Tragic Incident: तेज बारिश के कारण फुटबॉल खेल रहे लड़कों पर गिरा टीनशेड, 7 हुए जख्मी, ठाणे के फुटबॉल टर्फ क्लब की घटना से खलबली-Video

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को बताया था कि आकाश (25) के पास से 19 जून को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि बाद में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि आकाश की हालत बिगड़ने पर उसे 20 जून की रात जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 21 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).