एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांवड़ यात्रा में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार: सपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा में ‘घुसपैठ’ कर चुके हैं और सरकार ने इस मामले पर आंखें मूंद रखी हैं।

देश की खबरें | कांवड़ यात्रा में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार: सपा विधायक

संभल, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा में ‘घुसपैठ’ कर चुके हैं और सरकार ने इस मामले पर आंखें मूंद रखी हैं।

महमूद ने मियां सराय स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, “कांवड़ यात्रा और भगवान शिव की भक्ति की परंपरा सदियों पुरानी है। हम सच्चे शिव भक्तों की भक्ति का सम्मान व सराहना करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से कांवड़ यात्रा में कुछ असामाजिक तत्व ‘घुसपैठ’ कर उपद्रव मचा रहे हैं और सरकार ने इस मामले पर आंखें मूंद ली हैं।”

उन्होंने कहा, “कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम और हुड़दंगबाज ज्यादा दिखाई देते हैं।”

सपा विधायक ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोग मुजफ्फरनगर में स्कूल बसों में तोड़फोड़ और लड़कियों पर हमला करने में शामिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सरकार को ऐसे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाना चाहिए। कार्रवाई करने के बजाय सरकार और प्रशासन उन्हें बढ़ावा दे रहा है।”

महमूद ने जोर देकर कहा कि वह श्रद्धालुओं के नहीं बल्कि उन लोगों के खिलाफ हैं, जो उपद्रव मचा रहे हैं और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन कर रहे हैं।

यह पूछने पर कि क्या वह श्रद्धालुओं को ‘गुंडे और बदमाश’ कह रहे हैं, महमूद ने कहा, “मैंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने मुहर्रम और अन्य आयोजनों को लेकर ऐसी का इस्तेमाल किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).