देश की खबरें | सरकार को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करना चाहिए: माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी माकपा ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

वामपंथी दल ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्पीड़न बंद किया जाए। दिशा रवि की गिरफ्तारी उत्पीड़न की कार्रवाई है जिसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

उसने यह भी कहा कि दिशा के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लिया जाना चाहिए और उनको रिहा किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\