देश की खबरें | सरकारी कर्मचारी की हालत पस्त, सरकार के ‘पूंजीपति मित्र’ मुनाफे में मस्त : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई भत्ता रुकने से सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त है, लेकिन सरकार के ‘पूंजीपति मित्र’ मुनाफा कमाने में मस्त हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई भत्ता रुकने से सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त है, लेकिन सरकार के ‘पूंजीपति मित्र’ मुनाफा कमाने में मस्त हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘खाद्य पदार्थ की महंगाई दर 11.1 फीसदी के पार ! लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की बजाय रोक रही है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra: दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रेन और हवाई सेवा हो सकती है बंद, उद्धव सरकार ले सकती है बड़ा फैसला.

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफ़ा कमाने में मस्त !’’

राहुल गांधी ने मनरेगा के तहत काम करने वालों को पैसे मिलने में हो रही दिक्कत से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में गरीबों के अधिकार कुचले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Gupkar Alliance: ‘गुपकार गठबंधन’ पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में फिर जहर घोलने की कोशिश.

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले किया तुग़लकी लॉकडाउन, करोड़ों मज़दूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ़ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही ग़रीबों के अधिकार।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ महंगाई ने जनता के बजट में आग लगा दी है, और मोदी सरकार कीमत 100 फीसदी बढ़ने का इंतज़ार कर रही है, क्योंकि नए क़ानून में यह भाजपा ने लिखा है। अबकी बार, कालाबाज़ारी कराने वाली सरकार!’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू