एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को बृहस्पतिवार से 8,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया है।

जरुरी जानकारी | सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन किया

नयी दिल्ली, 16 मई सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को बृहस्पतिवार से 8,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया है।

यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है।

डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन के निर्यात पर एसएईडी को ‘शून्य’ पर बरकरार रखा गया है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि नई दरें 16 मई से प्रभावी हैं।

भारत ने पहली बार एक जुलाई 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया था। इसके साथ ही वह उन देशों में शामिल हो गया जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं।

तेल की पिछले दो सप्ताह की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).