देश की खबरें | दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं वाले सरकारी कार्यालय, स्कूल ,कॉलेज रविवार तक बंद : डीडीएमए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना में पानी के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रखने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।

नयी दिल्ली,13 जुलाई यमुना में पानी के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रखने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निजी कार्यालयों को सलाह दी गई है कि वह कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें।

ये निर्णय यहां बृहस्पतिवार को उप राज्यपाल सचिवालय में डीडीएमए की बैठक में लिए गए।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है। आईएसबीटी तक आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रुकेंगी और डीटीसी की बसें यात्रियों को वहां से लाएंगी।’’

यमुना का जल स्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के कार्यालय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया, जिससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\