देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के छह प्रमुख प्रवेश द्वार को पर्यटक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के छह प्रमुख प्रवेश द्वार को पर्यटक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करेगी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

लखनऊ, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के छह प्रमुख प्रवेश द्वार को पर्यटक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करेगी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या समेत प्रदेश के सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों को सर्वोत्कृष्ट सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम कर रही है और इसी कड़ी में वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में पर्यटक सुविधाओं में वृद्धि करने जा रही है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृष्टिकोण के अनुसार अयोध्या के छह प्रमुख प्रवेश द्वार को उत्तम पर्यटक सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनाने की तैयारी है।

बयान में कहा गया है कि इस प्रक्रिया के तहत श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु द्वार का गेट कॉम्पलेक्स के रूप में निर्माण एवं विकास किया जाएगा और उनके पास पर्यटक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई योजना के तहत अयोध्या में जिन छह पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) का निर्माण किया जाएगा, उनमें अंबेडकरनगर रोड पर स्थित जटायु द्वार पर बनने वाला केंद्र सबसे बड़ा (5.76 हेक्टेयर क्षेत्र) होगा।

बयान के अनुसार, लखनऊ रोड पर स्थित श्रीराम द्वार पर बनने वाला टीएफसी 4.91 हेक्टेयर, गोंडा रोड पर स्थित लक्ष्मण द्वार पर बनने वाला टीएफसी 4.5 हेक्टेयर, सुल्तानपुर रोड पर स्थित भरत द्वार पर बनने वाला टीएफसी 2.04 हेक्टेयर, गोरखपुर रोड पर स्थित हनुमान द्वार पर बनने वाला टीएफसी 3.59 हेक्टेयर और रायबरेली रोड पर स्थित गरुण द्वार पर बनने वाला टीएफसी 4.98 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा।

बयान में कहा गया है कि सभी छह प्रमुख प्रवेश द्वार पर होटल, यात्री निवास, पर्यटक केंद्र और पर्यटन कार्यालय का विकास किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\