एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा का महाप्रयाण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता, साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा को दिव्यता की प्रतिमूर्ति बताते हुए याद किया है। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा का बृहस्पतिवार को दिल्ली में निधन हो गया।

देश की खबरें | तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा का महाप्रयाण

जयपुर, 17 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता, साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा को दिव्यता की प्रतिमूर्ति बताते हुए याद किया है। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा का बृहस्पतिवार को दिल्ली में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘तेरापन्थ धर्म संघ की शासन माता, साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी का, चौविहार संथारे पश्चात आज सुबह महाप्रयाण हो गया। एक साध्वी के रूप में उनकी छ: दशकों की जीवन यात्रा -तीन आचार्यों के सान्निध्य में पूर्ण समर्पण और त्याग से गुजरी, जिसकी दिव्यता उनके अंतिम सांस तक परिलक्षित रही।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘एक असाधारण साध्वी प्रमुखा की मैं अपने अंतर्मन से वंदना करता हूं और प्रार्थना कि उनकी आत्मा को शांति और सर्वोच्च स्थान मिले।’’

गहलोत ने लिखा है, ‘‘मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे अनेक बार उनके दर्शन और सेवा करने का अवसर मिला। जब वे जयपुर अपने उपचार हेतु पधारी थीं, तो 27 नवम्बर 2021 को मैंने अस्पताल में उनके दर्शन किए और उनका भरपूर आशीर्वाद मिला।’’

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा के महाप्रयाण पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शासनमाता तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी के महाप्रयाण की खबर दुःखद है। उन्होंने अध्यात्म और समाज कल्याण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। उनके असंख्य श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).