देश की खबरें | प्रतियोगी परीक्षाओं में ऊपरी उम्र सीमा में दो वर्ष की छूट देगी राजस्‍थान सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के कारण दो साल तक विभिन्न भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाने के मद्देनजर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों को उम्र में दो साल की छूट देने की घोषणा की है।

जयपुर, 30 जुलाई राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के कारण दो साल तक विभिन्न भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाने के मद्देनजर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों को उम्र में दो साल की छूट देने की घोषणा की है।

गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की। उन्‍होंने ट्वीट किया,‘‘कोरोना के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं, इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र सीमा में दो वर्षों की छूट दी जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इसी महीने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में अब तक लगभग सवा लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है, जबकि लगभग एक लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं और एक लाख नौकरियां की घोषणा उन्होंने 2022-23 के बजट में की है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनका प्रयास रहेगा कि समय पर भर्ती परीक्षा हो और समय पर नौकरी लगे।

इसके साथ ही गहलोत ने केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितों के पात्र परिजनों को पुनः अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की।

गहलोत ने ट्वीट किया कि वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी में जान गंवाने वाले एवं स्थायी रूप से लापता हुए राजस्थान के निवासियों के परिजनों को सहारा देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की थी एवं कुछ लोगों को नियुक्ति दे दी गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितो के पात्र परिजनों को पुनः अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड