जरुरी जानकारी | कृषि, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में सहयोग के लिए पंजाब और ब्रिटेन सरकार में सहमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब और ब्रिटेन ने कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, खेल, सार्वजनिक परिवहन और बायोमास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति जताई है।

चंडीगढ़, 26 मई पंजाब और ब्रिटेन ने कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, खेल, सार्वजनिक परिवहन और बायोमास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति जताई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन क्षेत्रों में आपसी सहमति का निर्णय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक के दौरान पंजाब और ब्रिटेन सरकार ने सहमति जताई कि इन क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए अपार संभावनाएं है।

मान ने कहा कि पंजाब के मेहनती लोगों ने इन क्षेत्रों में पहले से ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। ब्रिटेन की उन्नत तकनीक इन क्षेत्रों में छिपी क्षमता को सामने लाने में मदद करेगी।

राज्य में ब्रिटन के निवेशकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी निवेशकों के लिए एकल खिड़की आधारित ऑनलाइन मंजूरी सुनिश्चित करेगी।

इसके अलावा चंडीगढ़ से लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे के लिए सीधी उड़ान का का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हवाई उड़ान पंजाब के लोगों के लिए पश्चिमी देशों तक पहुंच में ‘एक सुविधा’ के रूप में काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका