देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने लिंगराज मंदिर के आसपास के क्षेत्र के विकास की योजना तैयार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर स्थित 11 वीं सदी के लिंगराज मंदिर में कोविड-19 महामारी के बाद और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उसके आसपास के इलाकों के विकास की योजना बनाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 18 अगस्त ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर स्थित 11 वीं सदी के लिंगराज मंदिर में कोविड-19 महामारी के बाद और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उसके आसपास के इलाकों के विकास की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अधिकारियों के साथ की बैठक में इस बात पर चर्चा की कि ‘एकमरा क्षेत्र’ योजना अगले एक साल में कैसे लागू होगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.

उन्होंने सोमवार को अधिकारियों को बिंदु सागर (पवित्र कुंड) के सौंदर्यीकरण सहित सभी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। पटनायक ने श्रद्धालुओं के लिए उचित स्थान और सुविधा के साथ प्रेरणा केंद्र, वाहनों के खड़े करने के स्थान, भोजनालय, भजन मंडप को एक साल में पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत शहर की मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट.

उन्होंने राष्ट्रीय उत्सव कैलेंडर में महा शिवरात्रि, सीतला षष्ठी, अशोक अष्टमी और रथ यात्रा को भी शामिल कराने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि श्री लिंगराज मंदिर के आसपास आध्यात्मिक, पारस्थितिकी और आलौकिक वातावरण तैयार करने की कोशिश की जाएगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मंदिर के सामने अभी एक समय में 10 से 15 हजार लोगों को भी समाहित करना मुश्किल होता है, लेकिन अब महाशिवात्रि के समय एक समय में दो लाख लोगों के लिए दर्शन करना संभव होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\