एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नौ जिलों के वर्षा प्रभावित किसानों के लिए 774 करोड़ रुपये मंजूर किये

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य के नौ जिलों के किसानों को 774 करोड़ रुपये वितरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिन्हें खराब मौसम के कारण फसल का नुकसान हुआ था. सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नौ जिलों के किसानों को 774 करोड़ रुपये वितरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नौ जिलों के वर्षा प्रभावित किसानों के लिए 774 करोड़ रुपये मंजूर किये
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 28 अक्टूबर : महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य के नौ जिलों के किसानों को 774 करोड़ रुपये वितरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिन्हें खराब मौसम के कारण फसल का नुकसान हुआ था. सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नौ जिलों के किसानों को 774 करोड़ रुपये वितरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. किसानों की फसल अधिक बारिश, बाढ़ और इसी तरह की प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हो गई थी.’’

बयान में कहा गया कि सरकार ने 14 अन्य जिलों के किसानों को इसी तरह के कारणों से 2,860 करोड़ रुपये वितरित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : Cruise Drugs Case: एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया, कहा- धोखाधड़ी केस में 2019 से था वांटेड; प्रभाकर सेल पर भी लगे आरोप

सोलापुर, गोंदिया, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम, नासिक और जलगांव जिलों के लिए 774.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).