जरुरी जानकारी | कर्नाटक सरकार ने चार नये निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने चार नये निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके अलावा दो अतिरिक्त निवेश/संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। इनके तहत कुल 15,441.17 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये हैं।

बेंगलुरु, 28 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने चार नये निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके अलावा दो अतिरिक्त निवेश/संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। इनके तहत कुल 15,441.17 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये हैं।

इन निवेश प्रस्तावों से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य उच्च स्तरीय मंजूरी समिति की 65वीं बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘हमने चार नये निवेश प्रस्तावों, दो अतिरिक्त निवेश/संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनका कुल निवेश 15,441.17 करोड़ रुपये है। इससे लगभग 5,277 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

साथ ही 10 संशोधित परियोजना प्रस्तावों के लिए और समय देने को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

बयान के अनुसार, नये निवेश प्रस्तावों के तहत श्री सीमेंट लि., डालमिया सीमेंट (भारत) लि. और एम्मी एनर्जी प्राइवेट लि. के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। इनका कुल निवेश 13,921 करोड़ रुपये है।

दो स्वीकृत अतिरिक्त निवेश प्रस्ताव कलरटोन टेक्सटाइल्स प्राइवेट लि. और बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लि. के हैं। इनका कुल निवेश 1,520.17 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी