देश की खबरें | छात्रों के लिए वित्तीय क्षेत्र कौशल विकास कार्यक्रम की खातिर गोवा सरकार और एनएसई ने हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और गोवा सरकार ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाने के उद्देश्य से छात्र कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

पणजी, 28 फरवरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और गोवा सरकार ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाने के उद्देश्य से छात्र कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को यहां सरकार और एनएसई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, मेघालय, छत्तीसगढ़ और असम के बाद गोवा पांचवां राज्य है जो इस तरह के कार्यक्रम में एनएसई के साथ साझेदारी कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक भूषण के. सावरकर और एनएसई के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में राजकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सैंक्वेलिम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्र कौशल कार्यक्रम दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। पहले स्तर में 20 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसके पूरा होने पर छात्रों को बीएफएसआई में फाउंडेशन कोर्स का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों को आवश्यक वित्तीय प्रबंधन कौशल प्राप्त होगा तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास सुनिश्चित होगा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दूसरे स्तर में 30 घंटे का उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है, जिसे छात्रों को एनआईएसएम नियामक परीक्षा के लिए तैयार करने की खातिर डिज़ाइन किया गया है। सफल उम्मीदवारों को राष्ट्रव्यापी उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणन प्राप्त होगा, जिससे पूंजी बाजार में उनकी नौकरी की संभावनाएं बढ़ेंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\