देश की खबरें | सरकार ने नाबार्ड के बोर्ड में संजीव कौशिक को निदेशक नामित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजीव कौशिक को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के निदेशक मंडल में निदेशक नामित किया है।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर सरकार ने वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजीव कौशिक को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के निदेशक मंडल में निदेशक नामित किया है।
वह वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा का स्थान लेंगे।
सरकार की 21 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव संजीव कौशिक को तत्काल प्रभाव से नाबार्ड के बोर्ड में निदेशक नामित किया है।
वह नाबार्ड के अलावा चेन्नई स्थित इंडियन बैंक में भी सरकार की तरफ से नामित निदेशक होंगे।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: तेजस्वी यादव का NDA पर कड़ा प्रहार, कहा- सरकार ने अन्नदाताओं को कठपुतली बना दिया.
वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी कौशिक इससे पहले वित्त मंत्रालय में पूंजी बाजार प्रभाग के निदेशक रह चुके हैं। वह आईएफसीआई के सीईओ भी रह चुके हैं। इसके अलावा इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के उप प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)