जरुरी जानकारी | सरकार ने मार्च 2024 तक पीली मटर के आयात को आयात निगरानी प्रणाली के तहत पंजीकृत करना अनिवार्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पीली मटर के आयात को अगले साल 31 मार्च तक आयात निगरानी प्रणाली के तहत पंजीकृत करना अनिवार्य कर दिया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सरकार ने पीली मटर के आयात को अगले साल 31 मार्च तक आयात निगरानी प्रणाली के तहत पंजीकृत करना अनिवार्य कर दिया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इस कदम का मकसद उसकी घरेलू उपलब्धता बढ़ाना है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के अनुसार, एक अप्रैल 2024 से प्रतिबंधित आयात नीति और संबंधित नीति शर्तें लागू होंगी।

अधिसचूना में कहा गया, ‘‘पीली मटर का आयात...31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से आयात निगरानी प्रणाली के तहत पंजीकरण के अधीन निःशुल्क है। एमआईपी (न्यूनतम आयात मूल्य) की शर्तें और बंदरगाह प्रतिबंध 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए ऐसे पीले मटर के आयात पर लागू नहीं होंगे।’’

अभी तक आयात प्रति किलोग्राम 200 रुपये और उससे अधिक सीआईएफ (लागत, बीमा, माल ढुलाई) के वार्षिक (वित्तीय वर्ष) कोटा एमआईपी के अधीन था। केवल कोलकाता समुद्री बंदरगाह के माध्यम से आयात की अनुमति है।

भारत ने 2022-23 में रूस से 1.4 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य की पीली मटर का आयात किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\