एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईटीआई लिमिटेड को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है सरकार : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्रीज (आईटीआई) लिमिटेड को वित्तीय रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीतियों पर काम कर रही है।

जरुरी जानकारी | आईटीआई लिमिटेड को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है सरकार : सिंधिया

बेंगलुरु, 10 जुलाई केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्रीज (आईटीआई) लिमिटेड को वित्तीय रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीतियों पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय आईटीआई लिमिटेड को एक स्थायी उद्यम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंधिया ने यहां सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईटीआई लिमिटेड का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “आईटीआई एक ऐसा संस्थान है जिसने हमारे देश में दूरसंचार क्रांति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। रोटरी और पुश-बटन डायल फ़ोन बनाने से लेकर प्रमुख दूरसंचार उपकरण, रेडियो एक्सेस नेटवर्क, राउटर और पीसीबी बोर्ड बनाने तक, आईटीआई ने जो अनुकूलन और प्रौद्योगिकी प्रगति की है, वह उल्लेखनीय रही है।”

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

सिंधिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दूरसंचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आईटीआई और भी अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, क्योंकि यह क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रालय आईटीआई की प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षमताओं के आधुनिकीकरण में सहायता कर रहा है, सिंधिया ने कहा, “हां। मेरा मानना ​​है कि आईटीआई के प्रबंधन को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मंत्रालय की ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि संगठन टिकाऊ हो। इस समय, हम आईटीआई को वित्तीय रूप से और मज़बूत बनाने के लिए कई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि समग्र सरकारी दृष्टिकोण इसे हासिल करने में मददगार साबित होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).