देश की खबरें | सरकार मराठा समुदाय को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही, हम झांसे में नहीं आएंगे : जरांगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार समुदाय को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका समुदाय किसी झांसे में नहीं आएगा।
छत्रपति संभाजीनगर, 18 जनवरी मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार समुदाय को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका समुदाय किसी झांसे में नहीं आएगा।
जरांगे ने यह भी कहा कि वह और मराठा समुदाय के सदस्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को मुंबई तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे क्योंकि सरकार द्वारा आरक्षण मुद्दे का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
उन्होंने दोहराया कि सरकार को 54 लाख मराठों को तुरंत कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए।
जरांगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार हर आंदोलन से दो-तीन दिन पहले ही हमारे पास आती है। वे मराठा समुदाय को झांसा देने और बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं; लेकिन मराठा किसी झांसे में नहीं आएगा। हम पूर्व तय कार्यक्रम की तरह 20 जनवरी को मुंबई जायेंगे क्योंकि अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने के लिए समुदाय के सदस्यों के साथ मुंबई जाएंगे।’’
जरांगे ने आरोप लगाया कि सरकार और कुछ मंत्री मराठा आंदोलन के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच, लातूर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के 15 गांवों में कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अभियान चलाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

