एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश की खबरें | राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर, 28 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए सुशासन का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।’’

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाएं, बिजली की किल्लत, जल जीवन मिशन में घोटाले और आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मामलों से राज्य अराजकता और अव्यवस्था की गिरफ्त में रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राजस्थान विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, मजदूर, महिला के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमने किसानों को 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा है, साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न नीतियां जारी की गई हैं।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुशासन हमारे देश और प्रदेश की प्रगति की कुंजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार अच्छा शासन वही है, जो लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुसार काम करे। इसी को ध्येय मानते हुए हमारी सरकार आमजन की बेहतरी और कल्याण के लिए काम कर रही है।’’

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सुशासन लोकतंत्र की रीढ़ है और अच्छी नीति और नीयत के साथ ही सुशासन स्थापित होता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने पत्रकार स्वास्थ्य कवरेज योजना एवं चिकित्सा ऐप की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).