देश की खबरें | सुदूरवर्ती इलाकों में ड्रोन से टीके की आपूर्ति के लिये सरकार ने निविदा आमंत्रित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिये देश के कुछ चुनिंदा स्थानों के सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में कोविड-19 रोधी टीके और दवाओं के वितरण के लिये ड्रोन का इस्तेमाल करने के उद्देश्य से निविदा आमंत्रित की है।

नयी दिल्ली, 14 जून सरकार ने अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिये देश के कुछ चुनिंदा स्थानों के सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में कोविड-19 रोधी टीके और दवाओं के वितरण के लिये ड्रोन का इस्तेमाल करने के उद्देश्य से निविदा आमंत्रित की है।

निविदा दस्तावेज के मुताबिक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी),कानपुर के साथ मिलकर सफलतापूर्वक व्यवहारिकता अध्ययन किया और मानवरहित विमानों (यूएवी) का इस्तेमाल कर टीकों के वितरण के लिये एक मानक संचालन प्रक्रिया विकसित की है।

आईसीएमआर की तरफ से एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेज (खरीद सहयोग एजेंसी) ने केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल के जरिये अनुभवी भारतीय एजेंसियों से मानवरहित विमानों के जरिये चिकित्सा आपूर्ति (टीके व दवाओं की आपूर्ति) के लिये अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है।

निविदा के मानदंडों के मुताबिक, आईसीएमआर उन यूएवी संचालकों को शामिल करेगा जो निश्चित पूर्व निर्धारित उड़ान मार्ग पर दृश्य सीमा रेखा से परे (बीवीएलओएस) संचालन में सक्षम हों और देश के चुनिंदा स्थानों पर चिकित्सा आपूर्ति वितरित करने के बाद वापस कमान स्टेशन पर लौट आएं।

मौजूदा महामारी के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये विभिन्न एजेंसियां सरकार की मदद कर रही हैं।

निविदा दस्तावेज में कहा गया कि टीकों के वितरण को मजबूत बनाने के लिये आईसीएमआर ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर यूएवी के जरिये टीकों के वितरण की व्यवहारिकता का सफलतापूर्वक अध्ययन किया है।

इसमें कहा गया, “अध्ययन के शुरुआती नतीजों के आधार पर आईसीएमआर ने यूएवी का इस्तेमाल कर टीकों के सफलतापूर्वक वितरण के लिये एक मानक संचालन प्रक्रिया विकसित की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\