एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, डीजल निर्यात पर कर घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर मंगलवार को बढ़ा दिया जबकि डीजल निर्यात पर कर में कटौती कर दी गई।

जरुरी जानकारी | सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, डीजल निर्यात पर कर घटा

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर मंगलवार को बढ़ा दिया जबकि डीजल निर्यात पर कर में कटौती कर दी गई।

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क या एसएईडी के रूप में लगाया जाने वाला कर 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9,800 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया कि डीजल के निर्यात पर एसएईडी को चार रुपये प्रति लीटर से घटाकर दो रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन (एटीएफ) पर इसे एक रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। पेट्रोल के निर्यात पर एसएईडी पहले ही शून्य है।

नयी दरें बुधवार से लागू हो जाएंगी।

भारत ने पिछले साल एक जुलाई को पहली बार घरेलू पेट्रोलियम उत्पादों पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। यह उन देशों में शामिल हो गया है जो ऊर्जा कंपनियों के अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाते हैं।

कच्चे तेल की औसत कीमत के आधार पर हर पखवाड़े इन दरों की समीक्षा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).