एजेंसी न्यूज

सरकार ने हर गांव-हर घर तक बिजली पहुंचा दी है: आर.के. सिंह

केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सरकार ने हर गांव एवं हर घर तक बिजली पहुंचा दी है. मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई घर छूट गया हो तो बता दें, वहां भी बिजली पहुंचा दी जाएगी.

सरकार ने हर गांव-हर घर तक बिजली पहुंचा दी है: आर.के. सिंह

भोपाल, 26 नवंबर : केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सरकार ने हर गांव एवं हर घर तक बिजली पहुंचा दी है. मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई घर छूट गया हो तो बता दें, वहां भी बिजली पहुंचा दी जाएगी. मंत्री ने कहा कि सरकार ने 1.59 लाख किलोमीटर बिजली ग्रिड बनाई है और लेह, लद्दाख तक हर घर में बिजली पहुंचाई है तथा आज प्रतिदिन 1.12 लाख मेगावॉट बिजली हस्तांतरण की क्षमता है.

सिंह ने कहा कि देश में सौर ऊर्जा के माध्यम से साफ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने को लेकर तेज गति से कार्य हो रहा है. इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अनुकरणीय कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है. यह भी पढ़ें :Farmers Protest: किसान आंदोलन को एक साल हुए पूरे, कई राज्यों में धरना प्रदर्शन की तैयारी, पुलिस बोली- उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

इस अवसर पर सिंह एवं चौहान ने आज शाजापुर में 5250 करोड़ रूपये की लागत के 1500 मेगावॉट क्षमता वाले आगर, शाजापुर और नीमच के सौर ऊर्जा पार्क के क्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर कर भूमि-पूजन किया. परियोजनाओं से मार्च 2023 में विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा. मुख्यमंत्री चौहान ने ऊर्जा के क्षेत्र में जन-जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जाने वाले ऊर्जा साक्षरता अभियान 'ऊषा' की शुरूआत भी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).