देश की खबरें | सरकार ने लद्दाख के लिए अपने सभी वादे पूरे किए : जितेन्द्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र ने लद्दाख क्षेत्र के प्रति अपने सभी वादों को पूरा किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र ने लद्दाख क्षेत्र के प्रति अपने सभी वादों को पूरा किया है।

केन्द्र शासित प्रदेश से आए शिष्टमंडल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लद्दाख को एक विश्वविद्यालय, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज का तोहफा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने नहीं ठोका दावा, कहा- NDA द्वारा लिया जाएगा फैसला.

कार्मिक मामलों के मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘इस सरकार ने क्षेत्र के प्रति अपने सभी वादों को हमेशा पूरा किया है।’’

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, लद्दाख स्वायत हिल विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह के प्रमुख और सीईओ ताशी ग्यालसन और भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने यहां सिंह से भेंट की।

यह भी पढ़े | अयोध्या में भव्य दीपोत्‍सव की तैयारी पूरी, सरयू तट पर विखरेगी संस्‍कृतियों की सतरंगी छटा.

सिंह ने एलएएचडीसी चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद लद्दाख में पहली बार चुनाव कराए गए।

शिष्टमंडल को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लद्दाख और अन्य सुदूर क्षेत्रों की मांगों को प्राथमिकता दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\