जरुरी जानकारी | हथकरघा उत्पादन, निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय सुझाने के लिए सरकार ने समिति बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने तीन साल की अवधि में हथकरघा के उत्पादन को दोगुना और निर्यात को चौगुना करने के लिए शुक्रवार को आठ सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक कार्य योजना का सुझाव देगी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त सरकार ने तीन साल की अवधि में हथकरघा के उत्पादन को दोगुना और निर्यात को चौगुना करने के लिए शुक्रवार को आठ सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक कार्य योजना का सुझाव देगी।

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के चेयरमैन सुनील सेठी की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया है। समिति को 45 दिनों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी होगी।

कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह समिति उत्पादन को दोगुना करने और हथकरघा उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के लिए रणनीति और नीतिगत ढांचे को लेकर सुझाव देगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘समिति अपनी प्रारंभिक सिफारिशें 30 दिनों के भीतर और अंतिम रिपोर्ट समिति के गठन के दिन से 45 दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी।’’

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि हथकरघा उत्पादन को तीन वर्ष में लगभग 60,000 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से दोगुना करने की जरूरत है, और निर्यात 2,500 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचना चाहिए।

इस समिति में एनआईएफटी के प्रोफेसर सुधा ढींगरा, स्वतंत्र लेखक शेफाली वैद्य, मैसर्स सौदामिनी हैंडलूम्स के मालिक अनगा गाइसस, फैशन डिजाइनर अनगा गाइसस, मैसर्स एसकेए एडवाइजर्स प्रा. लि के प्रबंध निदेशक सुनील अलघ, मेसर्स पैराडाइम इंटरनेशनल के, के.एन. प्रभु और साइंस इंजीनियरिंग एंड साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजिकल अपलिफ्टमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन हेतल आर मेहता शामिल है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड