जरुरी जानकारी | सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट के आयात के लिए मंजूरी व्यवस्था 31 दिसंबर तक बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को लैपटॉप और टैबलेट सहित कुछ आईटी हार्डवेयर उत्पादों के आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था को तीन महीने यानी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर सरकार ने मंगलवार को लैपटॉप और टैबलेट सहित कुछ आईटी हार्डवेयर उत्पादों के आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था को तीन महीने यानी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

प्रणाली की समीक्षा की समयसीमा 30 सितंबर है।

इन उत्पादों का आयात 2023-24 में 8.4 अरब डॉलर का रहा जबकि मंजूरी लगभग 9.5 अरब डॉलर की थी। इनमें से अधिकतर आयात चीन से हो रहा थ।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि आयातकों को आयात मंजूरी के लिए आवेदन करने की अनुमति है। यह 31 दिसंबर, 2024 तक वैध होंगे। इसके अलावा, 30 सितंबर, 2024 तक जारी मौजूदा आयात मंजूरी 31 दिसंबर, 2024 तक वैध रहेगी।’’

इसमें कहा गया है कि आयातकों को एक जनवरी, 2025 से नयी मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा। इस बारे में विस्तार से दिशानिर्देश जल्द जारी किया जाएगा।

सरकार ने तीन अगस्त, 2023 को सबसे पहले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, छोटे आकार के कंप्यूटर (अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर) और सर्वर पर आयात अंकुश लगाया था।

उद्योग के अंकुश को लेकर चिंता जताने के बाद सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में इन उत्पादों के आयात के लिए एक आयात प्रबंधन/मंजूरी व्यवस्था लागू की।

इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार आपूर्ति को नुकसान पहुंचाए बिना देश में इन वस्तुओं के आयात पर नजर रखना है।

नयी लाइसेंस व्यवस्था भारत में भरोसेमंद आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर (टैबलेट कंप्यूटर सहित), छोटे कंप्यूटर, बड़े कंप्यूटर और कुछ डेटा प्रोसेसिंग मशीनों पर लागू है।

देश में लैपटॉप सहित पर्सनल कंप्यूटर का आयात 2022-23 में 5.33 अरब डॉलर का रहा जबकि 2021-22 में यह 7.37 अरब डॉलर का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड