जरुरी जानकारी | कोयला ब्लॉक नीलामी के नए दौर में सरकार को अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला ब्लॉक की पिछले दौर की नीलामी को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद सरकार को उम्मीद है कि नीलामी के नए दौर में उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

कोलकाता, नौ दिसंबर कोयला ब्लॉक की पिछले दौर की नीलामी को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद सरकार को उम्मीद है कि नीलामी के नए दौर में उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

कोयला मंत्रालय के सचिव ए के जैन ने बृहस्पतिवार को उद्योग मंडल बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए कहा कि कोयला ब्लॉक की मांग का भविष्य बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा, "दो संभावित बोलीकर्ताओं ने 18 खदानों के लिए दिलचस्पी दिखाई है।"

सरकार कोयला ब्लॉक की नीलामी का तीसरा दौर शुरू करने वाली है। इसमें बोली लगाने से संबंधित दस्तावेज खरीदने की अंतिम तारीख नौ दिसंबर है। देश भर में स्थित 88 कोयला खदानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगी।

इस बार की नीलामी में रखी गई खदानों में 48 ऐसी हैं जिन्हें पहले दो दौर की नीलामी में बोलीकर्ता नहीं मिल पाए थे। गत अगस्त में हुई दूसरे दौर की नीलामी में सरकार ने 67 कोयला ब्लॉक की पेशकश की थी जिसमें से सिर्फ आठ की ही अंतिम बोली लग पाई।

गत वर्ष नवंबर में हुई पहले दौर की नीलामी में 38 खदानों की पेशकश की गई थी।

सरकार निवेशकों के लिए कोयला ब्लॉक को आकर्षक बनाने की भी कोशिश कर रही है। वाणिज्यिक खनन का अधिकार हासिल करने वाली कंपनियां राजस्व हिस्सेदारी में 50 प्रतिशत तक की छूट पाने की हकदार होंगी। इसकी शर्त बस यह होगी कि उन्हें 10 प्रतिशत कोयला गैसीकरण के लिए रखना होगा।

कोयला सचिव ने कहा कि सरकार शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस बारे में एजेंडा लाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\